सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल अभ्यर्थियों को किया गया पुरस्कृत

पूर्वांचल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजित

मऊ। पूर्वांचल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल होनहारों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण डॉ. नुरुल हसन, वरिष्ठ समाजसेवी व एमएए फाण्डेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल की उपस्थिति में वितरित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएए फाण्डेशन के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि आज का दौर इल्म का दौर है। किसी भी कौम की तरक्की का राज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने पर ही बेरोजगारी की समस्या का निदान किया जा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग की बगैर शिक्षा के किसी भी कौम का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं हो सकता है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना प्रत्येक लोगों का जन्मसिद्ध अधिकार है। साथ ही साथ उन्होंने ऐसी प्रतियोगिता के हमेशा ही आयोजन कराने का समाज के लोगों से अनुरोध किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के बल पर निश्चित रुप से युवा वर्ग अच्छी से अच्छी जानकारी हासिल कर सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी ने कहा कि शिक्षा के बगैर देश के विकास के बारे में परिकल्पना ही नहीं किया जा सकता। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने भी प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागियों के ज्ञान की सराहना किया।





अन्य समाचार